घातक हमले के बाद इजराइल और गाजा उग्रवादियों के बीच गोलीबारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2022

गाजा शहर, 7 अगस्त (एपी)।  इजराइली विमानों ने शनिवार को गाजा में मौजूद कथित आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया जबकि दक्षिणी इजराइल पर रॉकेट की बौछार जारी है। तटीय बस्ती पर इजरायली हवाई हमले में एक वरिष्ठ आतंकी कमांडर और एक पांच वर्षीय लड़की सहित कम से कम 15 लोगों की मौत के बाद तनाव बढ़ने की आशंका है। लड़ाई की शुरुआत शुक्रवार के हमले के साथ हुई, जिसमें फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद का एक वरिष्ठ कमांडर मारा गया।

शनिवार को एक अन्य हमले में एक कार चपेट में आ गई जिससे एक 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गये। महिलाएं और बच्चे क्षेत्र से बाहर निकल आए, और कोई हताहत नहीं हुआ। ध्वस्त घर के बगल में रहने वाले हुदा शामलख ने कहा, ‘‘हमे चेतावनी दी? उन्होंने हमें रॉकेट से चेतावनी दी और हम बिना कुछ लिए भागे। लक्षित घर में 15 लोग रहते थे।’’ एक और हवाई हमला पास के एक इस्लामिक जिहाद केंद्र पर हुआ।

गाजा के उग्रवादियों ने हर आधे घंटे में दक्षिणी इजराइल पर रॉकेटों को दागना जारी रखा। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। गाजा मैदान में इकलौता बिजली संयंत्र ईंधन की कमी के कारण शनिवार दोपहर में ठप हो गया, क्योंकि इजरायल ने मंगलवार से गाजा में अपने क्रॉसिंग पाइंट को बंद कर दिया है। अत्यधिक गर्मी के बीच शटडाउन से बिजली संकट गहरा गया है। नए व्यवधान के साथ गाजा के लोगों को एक दिन में केवल चार घंटे बिजली मिल रही है, जिससे निजी जनरेटर पर लोगों की निर्भरता बढ़ी है।

इजराइल-गाजा हिंसा का नवीनतम दौर इस सप्ताह वेस्ट बैंक में एक वरिष्ठ इस्लामिक जिहाद नेता की गिरफ्तारी से शुरू हुआ। सुरक्षा खतरे का हवाला देते हुए, इजराइल ने तब गाजा पट्टी के आसपास की सड़कों को सील कर दिया और शुक्रवार को एक लक्षित हमले में उत्तरी गाजा के लिए इस्लामिक जिहाद के कमांडर तैसीर अल-जबारी को मार गिराया। एक इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि हमले टैंक रोधी मिसाइलों से लैस दो आतंकवादियों के कारण उत्पन्न ‘खतरे’ के जवाब में किये गये।

प्रमुख खबरें

NCW ने Delhi में 21-वर्षीय छात्रा की हत्या का लिया संज्ञान, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग

CREDAI ने UP RERA की शर्तों का किया विरोध, 4 महीने की राहत पर विवाद

Abhishek Banerjee के Kolkata ऑफिस से हटा TMC होर्डिंग, पुलिस से झड़प

MPSC की सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी हों, Devendra Fadnavis बोले- सरकार करेगी मदद