अमेरिका के आयोवा में गोलीबारी में तीन लोग मारे गये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2022

माकुओकेटा(अमेरिका)|  अमेरिका में ईस्टर्न आयोवा के एक पार्क में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गये और संदिग्ध हमलावर की भी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आयोवा अपराध जांच डिवीजन के विशेष प्रभारी एजेंट माइक क्राप्फ्ल ने एक बयान में कहा कि माकुओकेटा केव्स स्टेट पार्क कैंपग्राउंड में सुबह साढ़े छह बजे गोलीबारी होने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

क्राप्फ्ल ने कहा कि मौके पर पुलिस ने तीन लोगों को मृत पाया। मृतकों की पहचान उजागर नहीं की गई है।

क्राप्फ्ल ने कहा कि बाद में घटनास्थल पर नेब्रास्का के एक व्यक्ति का शव पाया गया जिसने खुद को गोली मारी थी। अधिकारियों ने इस व्यक्ति की पहचान 23 वर्षीय एंथनी शर्विन के रूप में की है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

शिवाजी-टीपू सुल्तान तुलना पर पुणे में सियासी संग्राम! BJP और Congress कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पथराव किया, नौ घायल

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद