यूक्रेन के अशांत पूर्वी हिस्से में भारी गोलाबारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2022

कीव (यूक्रेन)|  पूर्वी यूक्रेन में तनावपूर्ण सीमा पर बृहस्पतिवार को भारी गोलाबारी हुई, संघर्ष विराम की निगरानी कर रहे ड्रोन जीपीएस का सिग्नल जाम होने पर भटक गये और मोबाइल फोन का नेटवर्क भी चला गया।

यह संख्या पिछले महीने की तुलना में करीब चार गुणा अधिक है। विश्व, यूक्रेन की सीमा के पास रूसी सैनिकों के जमावड़े पर करीबी नजर रखे हुए है। इस बीच , पश्चिम देशों के अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अशांत पूर्वी हिस्से से चिंगारी भड़क सकती है।

हाल के हफ्तों में अमेरिका ने कहा है कि यह टकराव रूस को सीमा पार करने का बहाना दे सकता है। स्तेनीत्सीय लुशांका गांव में बृहस्पतिवार को गोलाबारी हुई। यूक्रेन के एक सैन्य कमांडर ने कहा कि इस हमले में तीन लोग घायल हो गये और आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। एक गोला एक किंडरगार्टन में जाकर गिरा जिससे दीवार में छेद हो गया। एक अन्य गोले से स्कूल के अहाते में गड्ढा हो गया और आसपास के घरों की खिड़कियों के कांच टूट गए।

स्कूल की निदेशक ओलेना यारयाना ने बताया, ‘‘ हमने कांच टूटने की आवाज सुनी। बच्चे काफी डर गए और कुछ बच्चों ने तुरंत रोना शुरू कर दिया। धमाके अगले बीस मिनट तक जारी रहे।’’

यूरोप में सुरक्षा एवं सहयोग संबंधी संगठन के निगरानीकर्ताओं के मुताबिक एक दिन में संघर्ष विराम उल्लंघन की करीब 600 घटनाएं हुई। उनके मुताबिक जीपीएस सिग्नल जाम हो जाने पर उनके तीन ड्रोन भटक गये। मोबाइल फोन का नेटवर्क चला गया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता