Pakistan में गोलीबारी के साथ हुआ नए साल का स्वागत, 11 लोग हुए घायल

By रितिका कमठान | Jan 01, 2024

पूरी दुनिया में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। इसी बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान में नए साल की शुरुआत बेहद नकारात्मक तरीके से हुई है। पाकिस्तान में नए साल की शुरुआत होते ही गोलीबारी की घटना सामने आई है। देश के कई हिस्सों में नए साल के मौके पर जोश में हवाई फायरिंग भी की गई। इस हर्ष फायरिंग की घटना में अलग-अलग जगह पर कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 11 लोगों के घायल होने की खबर समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है।

मार गिराए गए आतंकवादी
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को अफगानिस्तान सीमा से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे कम से कम तीन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। पाकिस्तान की सेना के मीडिया प्रकोष्ठ इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने यह जानकारी दी। आईएसपीआर के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों की नापाक हरकत को उस वक्त देख लिया जब वे (आतंकवादी) बाजौर आदिवासी जिले के बटवार इलाके में सीमा पर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। 

सुरक्षाबलों ने कार्रवाई कर तीनों को मार गिराया। आईएसपीआर ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। इसके अलावा शनिवार देर रात हुई एक अन्य घटना में अफगानिस्तान से आए आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले के स्पिनवाम इलाके में एक पाकिस्तानी सीमा चौकी पर गोलीबारी की। सेना ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आतंकियों को काफी नुकसान हुआ। गोलीबारी के दौरान एक सैनिक भी मारा गया। गौरतलब है कि पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार से अपनी सीमा पर प्रभावी सीमा प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए कहता रहा है। 

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध