Noida में निजी विश्वविद्यालय में गोलीबारी, दो छात्र गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2024

नोएडा पुलिस ने निजी विश्वविद्यालय के दो छात्रों को झगड़े के बाद छात्रों के दूसरे समूह पर गोली चलाने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सार्वजनिक हुए हैं जिसमें कथित तौर पर एक कार को सड़क पर तेज गति से जाते देखा जा सकता है और संदेह है कि कार में बैठे लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जानकारी मिलने पर सेक्टर 126 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एक निजी संस्थान के छात्रों पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को आज पुश्ता रोड से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हवा में गोलियां चलाईं, एक अन्य छात्र और उसके साथियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया।’’ प्रवक्ता के अनुसार मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुशांत शर्मा और पारस धामा के रूप में की गई है, दोनों की उम्र लगभग 22-23 वर्ष है और वे यहां एक निजी विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर के छात्र हैं।

प्रमुख खबरें

America देगा इजराइल को एक अरब से अधिक कीमत के हथियार: अधिकारी

Uttar Pradesh: डंपर ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

DC vs LSG IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी मात, प्लेऑफ के लिए Delhi की राह मुश्किल

कोई ‘लहर’ नहीं है, प्रधानमंत्री Narendra Modi की भाषा में केवल ‘जहर’ है : Jairam Ramesh