रूस के स्कूल में गोलीबारी, 15 लोगों की मौत व 24 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2022

मध्य रूस स्थित एक स्कूल में सोमवार को एक बंदूकधारी ने खुद को गोली से उड़ाने से पहले गोलीबारी करके 15 लोगों की जान ले ली वहीं इस घटना में 24 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूस की जांच समिति ने ऑनलाइन जारी एक बयान में बताया कि गोलीबारी उदमुर्तिया की राजधानी इझेवस्क के एक स्कूल में हुई। इझेवस्क शहर मॉस्को से करीब 960 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। समिति ने बताया कि मृतकों में 11 बच्चे शामिल हैं वही घायलों में 22 बच्चे हैं। रूस की जांच समिति ने हमला करने वाले बंदूकधारी की पहचान 34 वर्षीय अरट्योम कजांतसेव के रूप में की है, जिसने इसी स्कूल से स्नातक किया है।

उन्होंने बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। इझेवस्क में करीब 6,40,000 लोग रहते हैं। यह मध्य रूस के यूराल पर्वतीय क्षेत्र के पश्चिम में स्थित है। गोलीबारी की यह घटना इझेवस्क शहर में स्कूल संख्या 88 में हुई। यह शहर मॉस्को से 960 किलोमीटर दूर पूर्वी क्षेत्र के उदमूर्तिया क्षेत्र में स्थित है। रूस के नेशनल गार्ड ने कहा कि कजांतसेव ने असली गोली चलाने के लिए दो गैर-घातक हैंडगन का इस्तेमाल किया।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत