Firing Outside Rohit Shetty Residence | बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, इलाके में सुरक्षा बढ़ी

By रेनू तिवारी | Feb 01, 2026

रविवार की तड़के मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिससे फिल्म इंडस्ट्री और स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 12:43 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। सौभाग्य से, इस घटना में किसी के हतोत्साहित होने या घायल होने की खबर अभी तक नहीं आई है, लेकिन गोलियों की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए।

इसे भी पढ़ें: Iran से नहीं...बजट से ठीक पहले ट्रंप ने भारत को लेकर अब क्या नया बड़ा दावा कर दिया?

एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ और इस घटना के बाद इमारत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय शेट्टी अपने आवास पर थे या नहीं। अधिकारी ने कहा, ‘‘किसी ने इमारत पर गोली चलाई। क्षेत्रीय पुलिस और अपराध शाखा की टीम मामले की जांच कर रही हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात लोगों ने इमारत पर चार गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि जुहू पुलिस और अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंचीं और उन्होंने जांच शुरू की। अधिकारी ने बताया कि इमारत के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें: Budget 2026 | 'बही-खाता' स्टाइल पाउच में डिजिटल टैबलेट लेकर संसद पहुंचीं निर्मला सीतारमण, पेश करेंगी नौवां बजट

आरोपियों की पहचान करने और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए पुलिस इमारत के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि इमारत के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शेट्टी ‘गोलमाल’, ‘सिंघम’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मोंके लिए जाने जाते हैं।

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood

प्रमुख खबरें

Pawan Kalyan और Anna Konidela शादी के 13 साल बाद हुए अलग, जारी किया संयुक्त बयान

Delhi NCR में 15 नवंबर तक नहीं मिलेगी राहत, कई इलाकों में AQI 400 के करीब

Iran Peace Talks पर Marco Rubio बोले, तेहरान की मांगें कतई स्वीकार्य नहीं

Delhi के चार बड़े अस्पतालों में दिवाली पर पहुंचे आग से झुलसे 397 मरीज