बीते वित्त वर्ष के पहले 11 माह में सोने का आयात 30 प्रतिशत घटकर 31.8 अरब डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2023

नयी दिल्ली। देश का सोने का आयात बीते वित्त वर्ष के पहले 11 माह (अप्रैल-फरवरी, 2023) के दौरान करीब 30 प्रतिशत घटकर 31.8 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सीमा शुल्क की ऊंची दरों तथा वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोने का आयात घटा है। उल्लेखनीय है कि सोने का आयात देश के चालू खाते के घाटे (कैड) को प्रभावित करता है। वित्त वर्ष 2021-22 की समान अवधि में पीली धातु का आयात 45.2 अरब डॉलर रहा था। अगस्त, 2022 से सोने का आयात लगातार नकारात्मक बना हुआ है। हालांकि, बीते वित्त वर्ष के पहले 11 माह में चांदी का आयात 66 प्रतिशत बढ़कर 5.3 अरब डॉलर हो गया।

इसे भी पढ़ें: बेमौसम बारिश, ऊंची ब्याज दर से वाहन उद्योग की वृद्धि पर पड़ सकता है असर

सरकार को घरेलू उद्योग की मदद करने और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए शुल्क के हिस्से पर विचार करना चाहिए।’’ मात्रा के लिहाज से देखा जाए तो देश सालाना 800-900 टन सोने का आयात करता है। पिछले वित्त वर्ष के 11 माह के दौरान रत्न एवं आभूषण निर्यात 0.3 प्रतिशत घटकर 35.2 अरब डॉलर रह गया। कैड पर काबू के लिए सरकार ने पिछले साल सोने पर आयात शुल्क 10.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था।

प्रमुख खबरें

High Court का पतियों को कड़ा संदेश, Maintenance से बचने के लिए गरीबी का बहाना नहीं चलेगा

TCS धर्मांतरण केस: फरार Nida Khan पर पुलिस का बड़ा खुलासा, धर्म बदलने के लिए बनाती थी दबाव

इस्लामाबाद वार्ता 2.0: जंग रोकने की बड़ी कूटनीतिक कोशिश, Pakistan की मध्यस्थता में मिलेंगे America-Iran के टॉप लीडर्स

Share Market में Bull Run जारी, Investors की हुई चांदी, सेंसेक्स 79,000 के पार हुआ बंद