Rabies Prevention Tips: Dog Bite के बाद पहले 15 मिनट हैं बेहद अहम, यह First Aid बचा सकता है आपकी जान

By अनन्या मिश्रा | Feb 05, 2026

कुत्ते का काटना एक ऐसी स्थिति होती है, जिसको लापरवाही में लेना जानलेवा बन सकता है। भारत में रेबीज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है और चौंकाने वाली बात यह है कि रेबीज वायरस होने के बाद इसका कोई सटीक इलाज नहीं है। बचाव ही इस घातक बीमारी का एकमात्र रास्ता है। जब कुत्ता काटता है, तो उसकी लार में मौजूद खतरनाक वायरस और बैक्टीरिया घाव के माध्यम से हमारे रक्तप्रवाह में प्रवेश कर जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Fasting Diet: Mahashivratri Vrat में कमजोरी होगी दूर, अपनी Diet में शामिल करें ये 5 Superfoods

प्राथमिक उपचार

कुत्ते के काटने के फौरन बाद सबसे जरूरी है कि घाव को बहते हुए पानी और साबुन से करीब कम से कम 10 से 15 मिनट तक धुलें। साबुन में मौजूद तत्व वायरस की बाहरी परत को नष्ट करने में सहायता करते हैं। घाव को रगड़ने की गलती न करें और न ही उस पर पट्टी बांधे। क्योंकि घाव का खुला रखना और ऑक्सीजन के संपर्क में रहना वायरस को धीमा कर देता है। वहीं सफाई के बाद किसी एंटीसेप्टिक लोशन का इस्तेमाल करें और फौरन डॉक्टर के पास जाएं।

न करें ये गलतियां

घाव पर चूना, लाल मिर्च, तेल, मिट्टी या फिर हल्दी लगाने जैसा देसी इलाज करना सबसे बड़ी गलती है। यह चीजें वायरस को खत्म करने की बजाय घाव में गंभीर संक्रमण पैदा कर सकती हैं।

अक्सर लोग सोचते हैं कि पालतू कुत्ते ने काटा है, तो वैक्सीन की जरूरत नहीं है। लेकिन ऐसा करना जानलेवा भूल है। कुत्ता पालतू हो या आवारा, डॉक्टर की सलाह और वैक्सीन जरूरी है।

कुत्ते के काटने के फौरन बाद टीका न लगवाने से वायरस पूरे शरीर में फैलने और तंत्रिका तंत्र तक पहुंचने का मौका देता है। एक्सपर्ट की मानें, तो कुत्ते के काटने के 24 घंटे के अंदर वैक्सीन लगवाना चाहिए।

कुछ लोग एक-दो वैक्सीन लगवाकर कोर्स को छोड़ देते हैं। इस कोर्स को पूरा न करने से शरीर में वायरस के खिलाफ पूरी प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं हो पाती है।

घाव पर फौरन पट्टी बांधने या फिर टांके लगवाने से वायरस अंदर ही दब जाता है। रेबीज का घाव खुला रखना और ऑक्सीजन के संपर्क में रहना जरूरी है।

अगर आपको रेबीज के लक्षण दिखने शुरू हो जाएं, तो फिर मृत्यु की संभावना करीब 100% हो जाती है, क्योंकि रेबीज का कोई इलाज नहीं है, इसका सिर्फ बचाव है।

टीके और इंजेक्शन है जरूरी

बता दें कि हॉस्पिटल पहुंचते ही डॉक्टर घाव की गंभीरता के आधार पर फौरन 'एंटी-रेबीज वैक्सीन' शुरू करते हैं। अगर घाव गहरा होता है, तो 'रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन' का इंजेक्शन घाव के आसपास दिया जाता है। जिससे कि वायरस को जल्दी बेअसर किया जा सके। वहीं साथ ही टिटनेस का भी इंजेक्शन भी लगाया जाता है। लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना वैक्सीन की कोई भी डोज छोड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए।

जागरुकता है जरूरी

कुत्ते के काटने की घटना को कभी भी हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए। सही समय पर की गई सफाई और टीकाकरण रेबीज को 100% रोक सकते हैं। इसलिए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए प्राथमिक चिकित्सा के इन नियमों को याद रखें। आवारा कुत्तों से दूरी बनाएं और नियमित रूप से पालतू जानवरों का नियमित टीकाकरण कराना चाहिए। क्योंकि आपकी सतर्कता ही आपको और समाज को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रख सकती है।

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत