ईरान के 90 ठिकानों पर पहले बरसाए ताबड़तोड़ बम, फिर कहा- अब हो गया! ये है ट्रंप का वॉर ऑफ स्टाइल

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर ईरान पर सैन्य हमले शुरू कर दिए गए हैं। 9 जुलाई की सुबह अमेरिकी सेना ने यह जानकारी दी। एक तरफ ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अली खामनेई की अंतिम यात्रा की तैयारियां चल रही हैं और दूसरी तरफ अमेरिका ने हमले फिर से तेज कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदर अब्बास और सिरीक समेत कई इलाकों में अलग-अलग इलाकों में जोरदार हमले किए हैं। ईरानी समाचार एजेंसी मेहर की रिपोर्ट के मुताबिक चाबहार के करीब भी तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है। चाबहार के कई हिस्सों में बिजली भी ठप हो गई है। ईरान के अकाला में अमेरिका ने रेलवे ब्रिज भी उड़ा दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड सेंट कॉम ने एक्स पर लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। इन हमलों का मकसद ईरान की उस क्षमता को कमजोर करना है जिससे वो स्टेट ऑफ हॉर्मोस में जहाजों की आवाजाही को खतरा पहुंचा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंगस्टर्स पर बड़ा एक्शन, हत्या, जबरन वसूली और ड्रग्स से जुड़े आरोपों में चार्जशीट दाखिल

यह कार्यवाही इसलिए की गई क्योंकि ईरान ने सीज फायर का उल्लंघन किया और हॉर्मोन से गुजर रहे तीन जहाजों पर हमला किया था। हमारी सेना पूरी तरह सतर्क है। राष्ट्रपति के आदेश पर किसी भी अभियान को अंजाम देने में सक्षम है। ट्रंप और सेंट्रल कमांड के बयान के बाद ईरान का जवाब भी सामने आया। ईरान के सुप्रीम लीडर मुस्तबा खामिनई के करीबी सलाहकार मोहसिन रिजाई ने अमेरिका को धमकी दी। ईरानी मीडिया के मुताबिक उन्होंने कहा कि ईरान जल्द ही बहुत बड़ा हमला करने वाला है। 7 जुलाई को हुए अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने भी मिडिल ईस्ट में अमेरिका के जो बेस है उनको निशाना बनाना शुरू कर दिया था। ईरान ने कुवैत और बहरीन में कई बैलेस्टिक मिसाइल्स, दागी और ड्रोन हमले किए। कुवैत ने बताया कि ईरान ने 13 ड्रोन हमले किए थे। 

अमेरिकी सेना ने गुरुवार को कहा कि ईरान को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों का ताज़ा दौर लगभग 90 ठिकानों पर हमले के बाद खत्म हो गया है। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने यह बयान जारी किया। उन्होंने ब्लैक-एंड-व्हाइट फुटेज जारी किए, जिनमें एयरपोर्ट के रनवे और मिसाइल लॉन्चरों पर हमले होते हुए दिखाई दे रहे थे। सेना ने कहा कि अमेरिकी सेना सतर्क और घातक बनी हुई है और कमांडर-इन-चीफ़ के आदेश पर ऑपरेशन करने के लिए तैयार है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले दो दिनों में अमेरिकी हवाई हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन केरमानपुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हताहतों की संख्या की जानकारी दी। हमलों के बाद ईरानी सरकार की ओर से जारी यह हताहतों की कुल संख्या का पहला आंकड़ा था।

प्रमुख खबरें

Mansa में नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के बाद SHO Beant Kaur निलंबित

Supreme Court का फैसला: Islam अपनाने वाले पिछड़े हिंदू नहीं ले सकते पूर्व स्थिति पर Reservation

जिसके हाथ में भी मोबाइल वो पत्रकार बना घूम रहा, सुप्रीम कोर्ट में रीलबाजों पर जमकर हुई बहस

Nestle India को दूसरी तिमाही में 1026.77 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, बिक्री 20.45 प्रतिशत बढ़ी