गुजरात पुल हादसे में पहला एक्शन, चार इंजीनियरों को किया गया सस्पेंड, अब तक 16 लोगों की मौत

By अंकित सिंह | Jul 10, 2025

बुधवार को वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाले मुजपुर-गंभीरा पुल के ढहने के बाद, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना की उच्च-स्तरीय और विस्तृत जाँच के आदेश दिए हैं। आज, प्राथमिक जाँच के आधार पर चार इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। कार्यकारी अभियंता एनएम नाइकवाला, उप-कार्यकारी अभियंता यूसी पटेल, उप-कार्यकारी अभियंता आरटी पटेल और सहायक अभियंता जेवी शाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

इसके अलावा, पुलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री ने जनहित में राज्य के अन्य पुलों का भी तत्काल और गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बने पुल के ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 16 हो गई जबकि तीन .चार लापता लोगों की तलाश अब भी जारी है। बुधवार सुबह पादरा कस्बे के निकट गंभीरा गांव के पास चार दशक पुराने पुल का एक हिस्सा ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए। यह पुल आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ता है। 

इसे भी पढ़ें: भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

वडोदरा जिले के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने बताया कि अब तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि तीन. चार लोग अब भी लापता हैं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘तलाश एवं बचाव अभियान अब भी जारी है।’’ वडोदरा के जिलाधिकारी अनिल धमेलिया के अनुसार कम से कम तीन व्यक्ति अब भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम नदी में जीवित बचे लोगों या शवों की तलाश कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी