जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2022

वाशिंगटन| अमेरिका में केतनजी ब्राउन जैक्सन ने उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही वह देश की शीर्ष अदालत में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश भी बन गईं। 51 वर्षीय जैक्सन अदालत की 116वीं न्यायधीश हैं और उन्होंने बृहस्पतिवार को उस न्यायाधीश की जगह ली, जिसके लिए उन्होंने कभी काम किया था।

अदालत द्वारा जारी एक बयान में जैक्सन ने कहा, ‘‘पूरे दिल से, मैं अमेरिका के संविधान का समर्थन करने और रक्षा करने तथा बिना किसी डर या पक्षपात के न्याय करने की गंभीर जिम्मेदारी स्वीकार करती हूं, इसलिए ईश्वर मेरी मदद करें। मैं अपने सभी नए सहयोगियों को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए तहे दिल से धन्यवाद देती हूं।’’

रॉबर्ट्स ने जैक्सन का ‘‘अदालत में का स्वागत किया।’’ समारोह का अदालत की वेबसाइट पर सीधा प्रसारण किया गया। जैक्सन, 2013 से एक संघीय न्यायाधीश थीं।

वह तीन अन्य महिला न्यायाधीशों में शामिल होंगी जिनमें सोनिया सोतोमेयर, एलीना कगन और एमी कोनी बैरेट शामिल हैं। पहली बार चार महिलाएं नौ सदस्यीय अदालत में एकसाथ काम करेंगी।

प्रमुख खबरें

Speaker ओम बिरला ने स्वीकारा इस्तीफा, Assam के प्रद्युत बोरदोलोई अब BJP के टिकट पर लड़ रहे चुनाव

Iran-America तनाव के बीच China की बड़ी चेतावनी, कहा- लंबा Conflict किसी के हित में नहीं

Iran Missile Attack: Tel Aviv में तबाही के बाद Israel का पलटवार, Hezbollah का खुफिया हेडक्वार्टर तबाह

पश्चिम एशिया मुद्दे पर मोदी, राजनाथ एक्शन में, All Party Meeting भी बुलाई, राहुल बोले- अब भारत की नहीं मोदी की विदेश नीति है