एक और चीनी खतरा: इंसान में बर्ड फ्लू का पहला मामला आया सामने, चार साल का बच्चा संक्रमित

By निधि अविनाश | Apr 27, 2022

कोरोना वायरस की चौथी लहर आने से पहले बुधवार को बर्ड फ्लू फैलने की खबर सामने आई है जिससे लोगों के बीच दहशत और बढ़ गई है। बता दें कि चार साल का बच्चा बर्ड फ्लू वायरस से संक्रमित हो गया है। बच्चा चीन का रहने वाला है। पहले से ही कोरोना के कहर से जूझ रहा चीन में एवियन फ्लू का H3N8 स्ट्रेन फैलने लगा है। हालांकि, विशेषज्ञों का दावा है कि इस वायरस के इंसानों में फैलने की संभावना कम है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान सरकार से अमेरिकी शख्सियतों की अपील, भारत के साथ संबंधों में सुधार करें

संक्रमित बच्चे के परिवार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग को सूचित किया है कि वे घर पर मुर्गियां रखते हैं। इसके अलावा, जिस क्षेत्र में वे रहते हैं, वहां बड़ी संख्या में जंगली बतख हैं। बच्चा सीधे पक्षियों से संक्रमित हुआ है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, बच्चे के अलावा परिवार के किसी भी सदस्यों में यह वायरस नहीं पाया गया है। आयोग ने दावा किया है कि, अभी भी आम जनता में इस वायरस के फैलने की कोई संभावना नहीं है।हालांकि, सावधानी बरतने की जरूरत है। इसलिए विशेषज्ञ मृत पक्षियों और मुर्गियों से दूर रहने की लोगों को सलाह दे रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश