भोपाल में एक IAS अधिकारी की पहली जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, दूसरी का इंतजार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी की कोविड-19 के लिए की गयी जांच की शुक्रवार को पहली रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। हालांकि, दूसरी रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, एक आईएएस अधिकारी की कोरोना वायरस के लिए की गयी जांचकी पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन हम उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि वह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के बाहर भी यात्राएं की हैं और जब उनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने लगे, तब कोविड-19 की जांच के लिए उनके नमूने भेजे गये।

इसे भी देखें : PM Modi ने 5 April को जनता से माँगे 9 मिनट, लोगों के मन से निकाला डर 

प्रमुख खबरें

Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द

Sikar में पैतृक जमीन विवाद में युवक संजय नेहरा ने खाया ज़हर, अस्पताल में भर्ती

Meghalaya voter list: 6.51 लाख नाम जांच के दायरे में आए, उचित सत्यापन के बाद ही होगा निर्णय

Bihar में Samrat Choudhary ने दिए निर्देश, 30 दिन में होगा नागरिकों की शिकायतों का समाधान