MP में कोरोना की तीसरी लहर में ब्लैक फंगस से पहली मौत, इलाज के दौरान महिला ने गवाई जान

By सुयश भट्ट | Feb 11, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर में ब्लैक फंगस से पहली मौत हुई है। विदिशा जिले से आई महिला की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। महिला को डायबिटीज थी और साथ ही साथ किडनी की समस्या भी जूझ रही थी। महिला का करीब 5 दिन से इलाज चल रहा था। 

इसे भी पढ़ें:दबंगों ने दलित को नहीं चढ़ने दी घोड़ी,पुलिस को खुद की सुरक्षा के लिए बुलाना पड़ा सुरक्षा बल 

दरअसल खरगोन की महिला कोरोना पॉजिटिव हो गई थी। महिला को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जबड़ों में सूजन आ गई थी। और जांच में ब्लैक फंगस होने की पुष्टि हुई। इसके बाद महिला का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। महिला का सफल ऑपरेशन किया गया।

वहीं मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान 2,742 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। जबकि 6 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। राज्य में अब तक कुल 10,679 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court