दुबई में भारतीय गैंगस्टर्स के बीच पहली गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्या

By अभिनय आकाश | Nov 14, 2025

दुबई में भारतीय गैंगस्टरों के बीच पहली बार हुए प्रतिद्वंदी गैंगवार में गैंगस्टर रोहित गोदारा द्वारा एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक साथी की हत्या का दावा किया गया है। प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े एक अकाउंट से शेयर की गई इस पोस्ट में बिश्नोई के सहयोगी जोरा सिद्धू, उर्फ ​​सिप्पा, की हत्या की ज़िम्मेदारी ली गई है।

इसे भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई, नंदू गैंग को झटका, US और जॉर्जिया से गिरफ्तार हुए दो कुख्यात गैंगस्टर

रोहित गोदारा के नाम से कथित तौर पर लिखे गए इस पोस्ट में गोल्डी बराड़, वीरेंद्र चरण, महेंद्र सरन देलाना और विक्की पहलवान कोटकपूरा का भी ज़िक्र है जो ज़िम्मेदारी लेने वाले समूह का हिस्सा हैं। पोस्ट में आगे चेतावनी दी गई है कि पुलिस हर जगह नहीं पहुँच सकती, लेकिन हम पहुँचेंगे। साथ ही, यह भी कहा गया है कि गिरोह का विरोध करने वाला कोई भी व्यक्ति तैयार रहे। हालांकि, दुबई पुलिस की ओर से इस कथित हत्या की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प