पहले 100% टैरिफ ठोका, अब चीन पर ट्रंप ने दिया हिला देने वाला बयान

By अभिनय आकाश | Oct 13, 2025

डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में ये दूसरा कार्यकाल है। इसमें वो सारी चीजें कर रहे हैं, जिसकी उम्मीद नहीं भी की जा रही है। सुपरपावर कहे जाने वाले मुल्क अमेरिका की दुनियाभर में किरकिरी सिर्फ ट्रंप के बयानों से हो रही है। ट्रंप पहले कुछ कहते हैं और फिर उससे पलट जाते हैं। ट्रंप ने दुनिया में टैरिफ वॉर भी छेड़ रखा है। उनमें चीन भी शामिल हैं, जिस पर कभी ट्रंप टैरिफ लगाते हैं। कभी कहते हैं कि चीन जिन हालातों से गुजर रहा है, हम तो मित्रता चाहते हैं। चीन के हम दुश्मन नहीं हैं और सबकुछ ठीक हो जाएगा। चीन पर 100 प्रतिशत का टैरिफ लगाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया बयान सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप की 100 प्रतिशत शुल्क की धमकी के बावजूद पीछे नहीं हटेगा चीन

ट्रंप की यह टिप्पणी 1 नवंबर से चीन से आयात पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की धमकी के कुछ दिनों बाद यू-टर्न लेती दिख रही है। पिछले हफ़्ते, ट्रंप ने चीन पर अत्यधिक आक्रामक और शत्रुतापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था, क्योंकि चीन ने अपने हर उत्पाद, खासकर दुर्लभ मृदा खनिजों पर प्रतिबंध लगा दिए थे। ट्रंप ने आरोप लगाया था कि चीन "दुनिया को बंदी बनाना" चाहता है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह शी जिनपिंग के साथ अपनी निर्धारित बैठक भी रद्द कर सकते हैं। हालाँकि, बाद में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वह चीनी राष्ट्रपति के साथ अपनी बैठक रद्द नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें: फिर घूमा ट्रंप का दिमाग, चीन पर ठोक दिया 100% का अतिरिक्त टैरिफ

ट्रंप द्वारा अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी के बाद, चीन ने अपने कदम का बचाव किया और अमेरिका को दृढ़ कदम उठाने की चेतावनी भी दी। एक बयान में चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका से "अपनी गलत प्रथाओं को तुरंत सुधारने और शी और ट्रंप के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान बनी "महत्वपूर्ण सहमति" का पालन करने का आग्रह किया। बयान में कहा गया है, उच्च टैरिफ लगाने की जानबूझकर धमकी देना चीन के साथ तालमेल बिठाने का सही तरीका नहीं है। व्यापार युद्ध पर चीन का रुख एक जैसा है: हम इसे नहीं चाहते, लेकिन हम इससे डरते भी नहीं हैं। अगर अमेरिका गलत रास्ते पर जाने पर अड़ा रहता है, तो चीन निश्चित रूप से अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाएगा। 

प्रमुख खबरें

BJP को Paper Leak से नहीं, चर्चा से दिक्कत... Arvind Kejriwal का सरकार पर बड़ा हमला

अब पावागढ़ होगा फाजिलनगर का नाम, कुशीनगर में CM Yogi की हुंकार, मच्छर और माफिया दोनों खत्म किए

BJP से Annamalai का इस्तीफा, Amit Shah से मुलाकात पर निगाहें, क्या होगा अगला कदम?

Kedarnath Mystery: क्यों त्रिभुजाकार है केदारनाथ का शिवलिंग? पांडवों से जुड़ी है ये पौराणिक कथा