करीब 1200 प्रवासी श्रमिको को लेकर पटना पहुंची पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2020

पटना।  लॉकडाउन लागू होने के बाद फंसे 1187 प्रवासी मजदूरों को जयपुर से लेकरपहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन शनिवार को यहां दानापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पूर्व मध्य रेलवे , हाजीपुर के जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने यहां बताया कि शुक्रवार को रात दस बजे जयपुर से 24 डिब्बों वाली यह ट्रेन रवाना हुई थी और शनिवार को करीब दो बजे पहुंची। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी और उसके लिए 20 मेडिकल टीमें लगायी गयी हैं।

पटना के संभागीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने कहा, ‘‘ मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें भोजन देकर फिर बसों से संबंधित जिलों में भेजा जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि इन यात्रियों को उनके गृह जिलों में भेजने के लिए दानापुर रेलवे स्टेशन पर करीब 100 बसें उपलब्ध करायी गयी हैं। इन बसों में बैठने की व्यवस्था एक दूसरे से दूरी के नियम को ध्यान में रखकर की गयी है। बसों में आधी सीटें ही भरेंगी।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा