फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भारत दौरे के लिए हैं उत्साहित, PM मोदी को कहा- शुक्रिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका की प्रथम महिला मिलानिया ट्रंप ने कहा है कि वह इस माह के अंत में होने वाली भारत यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मिलानिया ने ट्वीट किया कि प्रथम महिला के तौर पर भारत की उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच निकट संबंधों का जश्न मानाने का अवसर है। उन्होंने भारत आने का आमंत्रण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

मिलानिया ट्रंप का यह ट्वीट मोदी के उस ट्वीट के जवाब में था जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला की भारत यात्रा को ‘‘बेहद खास’’ बताया था। 

इसे भी पढ़ें: गुजराती में अब डोनाल्ड ट्रंप कहेंगे ''केम छो''? क्या आएगा पीएम मोदी का जवाब

मोदी ने ट्वीट किया था,‘‘ भारत अपने विशिष्ट अतिथियों का यादगार स्वागत करेगा। यह यात्रा बेहद खास है और यह भारत अमेरिका की मित्रता को आगे और मजबूत करेगी।’’ गौरतलब है कि ट्रंप और उनकी पत्नी 24 और 25 फरवरी को भारत जाएंगे।

प्रमुख खबरें

डॉक्टर की डिग्री बिक रही है...NEET Paper Leak पर छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर, NSUI का प्रदर्शन

ट्रंप से नफरत अब मानसिक बीमारी! इसका इलाज- प्रेसिडेंट पर भरोसा रखें और राष्ट्रगान सुनें, वायरल हुआ अनोखा प्रिस्क्रिप्शन

Gold नहीं खरीदने की मोदी की अपील के बाद ज्वैलर्स लाये नई योजना, पुराने सोने के बदले नये गहने खरीदने पर आकर्षक स्कीमें

वैश्विक संकट के बीच सबसे बड़े कूटनीतिक मिशन पर निकल रहे हैं मोदी, विश्व राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर