Prabhas Fauji Poster | खून से लथपथ प्रभास की 'फ़ौजी' का पहला लुक आउट, शाहरुख खान की 'किंग' और हॉलीवुड की 'एवेंजर्स' से होगी सीधी टक्कर

By रेनू तिवारी | Jul 16, 2026

पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी के बाद प्रभास एक बार फिर एक भव्य पीरियड ड्रामा के साथ बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फ़ौजी' (Fauji) का पहला बेहद आक्रामक पोस्टर और रिलीज की तारीख आधिकारिक तौर पर सामने आ चुकी है। हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को 'मैथ्री मूवी मेकर्स' प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 3 दिसंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस के लिहाज से दिसंबर 2026 का महीना ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि इसी दौरान बॉलीवुड में शाहरुख खान की 'किंग' और हॉलीवुड की महा-फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' (Avengers: Doomsday) भी दस्तक देने वाली हैं।

प्रभास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "अज्ञातपर्व खत्म हुआ"‌। पोस्टर में प्रभास का एक ऐसा अवतार दिख रहा है जो फैंस के रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है।

पोस्टर में प्रभास पूरी तरह खून से सने हुए हैं और तबाही से भरे युद्ध के मैदान के बीच एक चट्टान पर बैठे हैं। उनके चारों ओर लाशों का ढेर लगा है और हाथ में बंदूक थमी है। पोस्टर पर दी गई टैगलाइन—"एक बटालियन जो अकेले लड़ती है"—साफ इशारा करती है कि फिल्म में एक्शन और देशभक्ति का पैमाना बेहद विशाल और गंभीर होने वाला है।

फिल्ममेकर हनु राघवपुडी ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "3 दिसंबर 2026 को #फ़ौजी का मार्च शुरू होगा। आइए एक ऐसी कहानी देखें जो न सिर्फ़ बड़े पर्दे पर दिखेगी, बल्कि उन सभी लोगों के दिलों में भी बसेगी जो हिम्मत, सम्मान और आज़ादी में यकीन रखते हैं।"

इसे भी पढ़ें: राजनीति में एंट्री की खबरों पर जूनियर NTR की टीम का कड़ा रुख,अफवाहों पर लगाया पूर्णविराम, कहा- 'यह हमारा आखिरी बयान है'

'सीता रामम' के डायरेक्टर और 'पुष्पा' के मेकर्स का साथ

'फ़ौजी' की शूटिंग अगस्त 2024 में शुरू हुई थी और इसे मेकर्स के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म से जुड़े बड़े नाम इसकी भव्यता की गारंटी देते हैं:

कास्ट: प्रभास के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

क्रू: फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं, जो इससे पहले ब्लॉकबस्टर लव-स्टोरी 'सीता रामम' बना चुके हैं। फिल्म को 'पुष्पा' फेम बैनर 'मैथ्री मूवी मेकर्स' का सपोर्ट मिला है और टी-सीरीज़ (T-Series) इसे पेश कर रही है। नवीन येरनेनी, वाई. रवि शंकर और भूषण कुमार इसके प्रोड्यूसर्स हैं।

इसे भी पढ़ें: फतवा निकलने वालों को Aamir Khan का करारा जवाब, बोले- 'रीना, किरण हो या गौरी, किसी ने भी नहीं बदला अपना धर्म'

प्रभास की आने वाली अन्य फिल्में

'फ़ौजी' के अलावा प्रभास के पास कई और बड़े प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। वे जल्द ही कबीर सिंह और एनिमल फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) में भी दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। 'स्पिरिट' 5 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Saudi Aramco Attack | सऊदी अरामको पर दहलाने वाला ड्रोन हमला! दो की मौत और घायल लोगों में एक भारतीय भी शामिल, अमेरिका ने जारी किया देश छोड़ने का फरमान

France Protests India Advisory | फ्रांस में उग्र प्रदर्शन और तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, राष्ट्रपति मैक्रों और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी जुबानी जंग

Vivek Ramaswamy के कैंपेन विज्ञापन पर विवाद, ओहायो चुनाव में Amy Acton की मां को दिखाया

India vs New Zealand सीरीज में DRS के तहत पहली बार होगा Sonic तकनीक का इस्तेमाल