Kashmir से Delhi के बीच दौड़ी पहली पार्सल मालगाड़ी, किसानों की फसल अब नहीं होगी खराब

By नीरज कुमार दुबे | Sep 15, 2025

कश्मीर घाटी से दिल्ली तक पहली मालवाहक पार्सल ट्रेन का शुभारंभ केवल एक परिवहन सुविधा की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था के लिए एक नए युग की शुरुआत है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा नौगाम से इस सेवा को हरी झंडी दिखाना इस बात का प्रतीक है कि केंद्र और राज्य प्रशासन घाटी की कृषि उपज और विशेषकर बागवानी उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: राजनीतिक ज़मीन खोने के बाद से कुछ भी बोलने लगी हैं Mehbooba Mufti, ताजा बयानबाज़ी से बढ़ सकता है विवाद

नई पार्सल मालगाड़ी इस समस्या का दीर्घकालिक समाधान प्रस्तुत करती है। प्रतिदिन 23–24 टन माल अगले ही दिन दिल्ली पहुंच सकेगा, जिससे ताजगी और गुणवत्ता बनी रहेगी। साथ ही, सड़क परिवहन की तुलना में लागत भी कम होगी और ट्रकों पर निर्भरता घटेगी। यह पहल कश्मीर के किसानों को न केवल आर्थिक सुरक्षा देगी, बल्कि उनकी उपज को देश के बड़े बाजारों तक स्थायी रूप से जोड़ देगी। सबसे अहम बात यह है कि इस सेवा से घाटी का शेष भारत से एकीकरण और गहरा होगा। व्यापार, परिवहन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की निरंतरता ही स्थायी शांति और विकास की कुंजी है।

देखा जाये तो यह मालवाहक पार्सल ट्रेन कश्मीर की बागवानी आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति और स्थिरता देगी। अब घाटी का सेब केवल कश्मीरियों के गर्व का प्रतीक नहीं रहेगा, बल्कि पूरे देश की थाली तक बिना बर्बादी के पहुंचेगा और घाटी के किसानों के चेहरों पर स्थायी मुस्कान बिखेरेगा।

प्रमुख खबरें

स्कूल मान्यता मामले में पूर्व मंत्री Anbil Mahesh के ठिकानों पर CCB की छापेमारी

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया