Budget 2022: बजट सत्र के पहले भाग में सरकार का राज्यसभा में कोई विधायी कार्य लाने का इरादा नहीं: सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

नयी दिल्ली। सरकार ने सोमवार को एक सर्वदलीय बैठक में कहा कि बजट सत्र के पहले भाग में राज्यसभा में किसी भी विधायी कार्य को लाने का उसका इरादा नहीं है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। बजट सत्र का पहला भाग 11 फरवरी तक चलेगा। सोमवार से शुरू हुए बजट सत्र के एजेंडे पर चर्चा के लिए ऑनलाइन माध्यम से राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने बैठक बुलाई थी। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता पीयूष गोयल ने बैठक में बताया कि क्योंकि पहले भाग की अवधि छोटी है, इसलिए सरकार द्वारा कोई विधायी कार्य नहीं लाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

West Bengal Bypolls: BJP ने Nandigram से हसिरानी रथ और रेजीनगर से सखाराव सरकार को उतारा

चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती अफ़गानिस्तान T20I सीरीज़ से बाहर; पूरी जानकारी यहाँ देखें

जब Sanjay Dutt की वजह से 90s में पूरी फिल्म इंडस्ट्री ठप्प हो गई थी! 1993 टाडा केस का वो सच जिसने बॉलीवुड को हिला दिया

US दबाव में झुकी सरकार, Rahul Gandhi का आरोप- महंगे होंगे UPI Payments