मध्यप्रदेश में मिला ग्रीन फंगस का पहला मरीज, एयरलिफ्ट कर इंदौर से भेजा गया मुंबई

By सुयश भट्ट | Jun 16, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में अभी तक कोरोना से ठीक होने के बाद मरीजों में ब्लैक, व्हाइट, येलो और क्रीम फंगस के मिलने की खबर सामने आ रही थी। लेकिन अब प्रदेश के इंदौर में ब्लैक फंगस के बाद ग्रीन फंगस से ग्रसित एक मरीज की पुष्टी हुई है। शहर के एक युवक में कोरोना संक्रमण से ठीक होने के डेढ़ महीने बाद फेफड़ों व साइनस में 4 एसपरजिलस फंगस मिला। इसे ग्रीन फंगस कहते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में कांग्रेस ने दिलाया दलालों को रोजगार, हमनें किया उन्हें बेरोजगार: विश्वास सारंग

बता दें कि मरीज के ठीक होने के डेढ महीने बाद भी बुखार 103 डिग्री से कम नहीं हो रहा था। जिसके बाद उसके फेफड़ों व साइनस में एसरपरजिलस फंगस मिलने के बाद उसका अलग ट्रीटमेंट किया गया। युवक के दांए फेफड़ों में पस भर गया था जिसे अस्पताल में निकाला गया। इस मरीज को कोविड ट्रीटमेंट के दौरान अस्पताल में भर्ती रहने पर रेमडेसिविर, टासलीजुमैब और प्लाज्मा तक दिया गया था। मरीज के फेफड़ों में ज्यादा संक्रमण होने के कारण उसे एयरलिफ्ट कर हिंदुजा अस्पताल मुंबई भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

US House में रूसी तेल खरीदारों पर Tariff बिल पास, Congress ने साधा निशाना

Dollar के मुकाबले Rupee दो माह के निचले स्तर पर, 19 पैसे गिरकर 96.10 पर पहुंचा

US House ने पास किया Russia प्रतिबंध बिल, Donald Trump को मिला Tariff लगाने का अधिकार

Kanya Sankranti पर सूर्य पूजा और तर्पण से दूर होगा कालसर्प दोष, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद