लोकसभा चुनाव का पहला चरण : शाम पांच बजे तक 63.25 प्रतिशत मतदान दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2024

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को पहले चरण के चुनाव में छह लोकसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक 63.25 प्रतिशत मतदान हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ये छह लोकसभा क्षेत्र - शहडोल, मंडला (दोनों अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित), जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा और सीधी हैं जहा आज मतदान हो रहा है। इन लोकसभा क्षेत्रों में 13 जिलों और 47 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। अधिकारी ने बताया कि बालाघाट में 71.08 प्रतिशत, छिंदवाड़ा में 73.85 प्रतिशत, जबलपुर में 56.74 प्रतिशत, मंडला में 68.31 प्रतिशत, शहडोल में 59.91 प्रतिशत और सीधी में 51.24 प्रतिशत मतदान हुआ। 

इसे भी पढ़ें: UPSC ने सफल उम्मीदवारों के अंक जारी किए, आदित्य 54.27 प्रतिशत अंक के साथ बने ‘टॉपर’

छिंदवाड़ा के अलावा, पहले चरण की दूसरी प्रमुख सीट मंडला (एसटी) है, जहां से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में 77.82 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य में 61.57 फीसदी मतदान हुआ था, जो 2019 में बढ़कर 71.16 फीसदी हो गया। राज्य में शेष 23 लोकसभा सीट के लिए मतदान चुनाव के तीन और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई और 13 मई को होगा।

प्रमुख खबरें

भारी भरकम बिजली बिल से अब मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये Electricity Bill Saving Tips और बजट को रखें मेंटेन

BJP में पीढ़ीगत बदलाव के बीच Nitin Gadkari बोले: मैं अब उतना काम नहीं कर सकता, युवा संभालें कमान

Jammu and Kashmir | शोपियां के बाद अब पुलवामा में तहलका! CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, साजिश नाकाम

Indonesia Forest Fire: बारिश के लिए 3000 लोगों ने पढ़ी विशेष नमाज