अनुष्का और विराट की बेटी की पहली तस्वीर चाचा ने की शेयर, मिनटों में हुई वायरल

By रेनू तिवारी | Jan 12, 2021

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 जनवरी 2021 को भगवान के आशीर्वाद के रुप में बेबी गर्ल को प्राप्त किया।  देश-दुनिया से इस जोड़े के दोस्तों, परिवार, सहकर्मियों और प्रशंसकों कपल को बधाई संदेश दे रहे हैं। हर कोई नवजात शिशु की पहली तस्वीर का इंतजार कर रहा है। विराट के बड़े भाई, विकास कोहली ने आखिरकार परिवार के नए सदस्य की झलक के साथ युगल के प्रशंसकों को उपहार दिया। उन्होंने अपनी भतीजी का स्वागत किया और एक आरामदायक कंबल में लिपटे उसके छोटे पैरों की तस्वीर साझा की। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: अज्ञात कॉलर ने हंसल मेहता को रातभर किया परेशान, पुलिस पता लगाने में जुटी

विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने कंबल में लिपटे नवजात के छोटे पैरों की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा-"खुशी ओवरबोर्ड...परी घर में"।

जैसे ही विकास कोहली ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी की फोटो पोस्ट की, उनके प्रशंसकों ने बधाई संदेशों के साथ टिप्पणी अनुभाग पर कंमेंट की बौछार लगा दी। जहां कई लोगों ने दिल के इमोजी के साथ बधाई दी, वहीं अन्य ने परिवार को शुभकामनाएं दीं। कई अन्य लोगों ने भी विकास कोहली को चाचा बनने के लिए बधाई दी। 

इसे भी पढ़ें: इस स्टार किड्स के साथ शादी करना चाहती है नोरा फतेही! कहा- कर रही हूं इंतजार 

अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एक स्वस्थ (बेबी गर्ल) लड़की को जन्म दिया। प्राउड पिता विराट कोहली ने ट्विटर पर खबर साझा की। दिल के इमोजी के साथ, विराट ने लिखा, "हम आपके साथ साझा करने के लिए रोमांचित हैं। हमें आज दोपहर एक बच्ची के साथ भगवान का आशीर्वाद मिला है। हम आपके प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद देते हैं। अनुष्का और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और हम अपने जीवन के इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए धन्य महसूस कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आप इस समय हमारी निजता का सम्मान कर सकते हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

हर महीने Time पर आएंगे Periods, बस पीना शुरू कर दें यह असरदार Herbal Tea

Vastu Tips: Office टेबल पर न करें ये गलतियां, आपकी Career Growth पर लग सकता है ब्रेक

T20 World Cup के बीच श्रीलंका को बड़ा झटका, Star Bowler Matheesha Pathirana टूर्नामेंट से बाहर

T20 World Cup: वेस्ट इंडीज के छुड़ाए पसीने, Italy ने 42 रन से हारकर भी दिखाया दम