पहले हिंदू देवी-देवताओं पर पोस्ट, फिर मस्जिद पर हमला, आखिर कैसे शुरू हुआ नेपाल का पूरा विवाद

By अभिनय आकाश | Jan 07, 2026

नेपाल में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। भारत से सटे नेपाल के परसा और धनुष धाम जिलों में हालात बेकाबू हो गए हैं। कई इलाकों से तोड़फोड़, आगजनी और हिंसक झड़पों की खबरें आई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करना पड़ा है। हालात इतने तनावपूर्ण हैं कि सुरक्षा बलों को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर नेपाल में यह हिंसा क्यों भड़की और मौजूदा हालात क्या है?

कैसे हुई विवाद की शुरुआत

नेपाल के तराई क्षेत्र के परसा जिले में स्थित बीरगंज शहर में धार्मिक तनाव लगातार गहराता जा रहा है। तनाव की शुरुआत रविवार को हुई जब जनकपुर (धनुषा जिला) के हैदर अंसारी और अमानत अंसारी नाम के दो युवकों ने टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वीडियो से धार्मिक भावनाएं आहत हुई। वीडियो सामने आते ही इलाके में विरोध शुरू हो गया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। इस बीच धनुषा जिले के कमला नगरपालिका वार्ड-6 में एक मस्जिद में तोड़‌फोड़ की घटना सामने आई, जिससे गुस्सा और भड़क गया। मस्जिद को नुकसान पहुंचाए जाने की खबर फैलते ही बीरगंज और आसपास के इलाकों में प्रदर्शन शुरू हो गए। प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की, नारेबाजी की। इसके बाद जिला प्रशासन ने बीरगंज में कर्फ्यू लगा दिया। नेपाल में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। 21 घंटे बाद कर्फ्यू हटने पर आवाजाही सामान्य हुई।

गृहमंत्री का निर्देश, हाई अलर्ट पर सभी सुरक्षा एजेंसियां

काठमांडू स्थित केंद्र सरकार ने भी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ओम प्रकाश आर्याल और वरिष्ठ अधिकारियों ने 21 जिलों के जिला प्रशासकों और पुलिस प्रमुखों को सामाजिक और सांस्कृतिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सीमा पर हर गतिविधि पर निगरानी

सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए, ताकि हालात सीमा पार न फैलें। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

सुरक्षाबलों को गोली मारने के आदेश

प्रशासन ने पहले सोमवार शाम 6 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू लगाया था, जिसे दोपहर 1 बजे और फिर शाम 6 बजे तक बढ़ा दिया गया। कर्फ्यू के दौरान सुरक्षा बलों को दिखते ही गोली मारने का अधिकार दिया गया।

नेपाल के बीरगंज में कर्फ्यू हटा लिया गया

नेपाल के भारत-सीमावर्ती बीरगंज में हालात सुधरने पर प्रशासन ने कर्फ्यू हटा लिया। सर्वदलीय बैठक में सहमति के बाद यह फैसला हुआ। हालिया सांप्रदायिक हिंसा के बाद लगाए गए प्रतिबंध हटने से जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी