अमरनाथ गुफा के मंदिर में आयोजित की गयी पहली पूजा, 30 जून से शुरू हो रही यात्रा

By अंकित सिंह | Jun 15, 2022

अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। 30 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है जो 11 अगस्त तक चलेगी। इसके साथ ही  ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर अमरनाथ की पवित्र गुफा में वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच प्रथम पूजा भी की गई है। इस दौरान बाबा बर्फानी पूरे आकार में विराजमान नजर भी आ रहे हैं। प्रथम पूजा को ही अमरनाथ यात्रा का पारंपरिक शुरुआत माना जाता है। यह यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हो इसके लिए भगवान शिव का आशीर्वाद लिया जाता है। गुफा में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिश्वर कुमार ने अधिकारियों के साथ विधिवत पूजा अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भगवान शिव के भक्तों के लिए सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा बनाने का प्रबंध प्रशासन की ओर से लगातार किया जा रहा है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार आवाजाही और आवास क्षमता में बढ़ोतरी कर दी गई है। 

 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकियों में पुलिसकर्मियों का हत्यारा शामिल


अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने अमरनाथ यात्रा के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन के लिए एक प्रभावी तंत्र बनाने का आह्वान किया और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का पर्याप्त उपयोग करने का निर्देश दिया। डीजीपी सिंह ने यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष में, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रा के लिए कर्मियों की तैनाती की समीक्षा के लिए पुलिस, नागरिक प्रशासन और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रमुख ने तीर्थयात्रियों के आधार शिविरों में सुरक्षा के हर संभव इंतजाम करने और संचार नेटवर्क को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़कों पर यातायात प्रबंधन के प्रभावी और नियोजित विनियमन, वाहनों की पार्किंग और पहलगाम तथा बालटाल के मार्गों पर पुलिसबलों की तैनाती पर जोर दिया।

प्रमुख खबरें

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी