पहले राहुल फिर शरद पवार, नीतीश के मिशन दिल्ली का पूरा रोडमैप तैयार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बना ये नेशनल प्लान

By अभिनय आकाश | Sep 04, 2022

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता पर जोर देते हुए ये कहते नजर आ रहे हैं कि सभी दलों को आपसी मतभेद भुलाकर जनता की भलाई के लिए आगे आना चाहिए। लोगों को बीजेपी का विकल्प मुहैया कराना चाहिए। बिहार की राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के जरिये पार्टी ने साफ संकेत दिए हैं कि नीतीश कुमार पटना से दिल्ली की यात्रा पर निकलेंगे। नीतीश की पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बीजेपी को 2024 में 50 सीटों पर समेटने का नारा दे ही दिया है, इसके लिए खास रणनीति भी बना ली है। जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार का मिशन दिल्ली अगले हफ्ते से शुरू होगा। वह 5 सितंबर को दिल्ली आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: देश में ‘अघोषित आपातकाल’, जदयू ने प्रस्ताव पेश कर कहा- सभी विपक्षी दलों को होना होगा एकजुट

इसके अलावा एनसीपी चीफ शरद पवार से भी नीतीश की होगी। सूत्रों के अनुसार, इस मीटिंग में यूपीए के नए सिरे से गठन को लेकर चर्चा हो सकती है। पिछले कुछ समय से शरद पवार लगातार बदले वक्त के हिसाब से नये सिरे से यूपीए के गठन की बात करते रहे हैं। कांग्रेस भी इस मामले में सहमत होती दिख रही है। नीतीश कुमार विपक्षी एकता की कोशिशों में दूसरे राज्यों के दौरे पर भी निकल सकते हैं। वो ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से भी मिलेंगे। 

प्रमुख खबरें

Dr Manmohan Singh Birth Anniversary: विरोधी भी थे मनमोहन सिंह के सरल स्वभाव के कायल, बिना चुनाव लड़े बने थे PM

Kriti Sanon ने महिलाओं के खिलाफ नफरत पर उठाई आवाज, बोलीं- मर्दों को सिखाएं...

कश्मीर पर आई बात तो भारत ने हिला डाले 57 मुस्लिम देश! PoK पर भी दे दिया अल्टीमेटम

Super El Nino से दुनियाभर में 4.51 लाख मौतों की आशंका, सह-लेखिका ने समझाई शोध की कार्यप्रणाली