भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल तोक्यो पैरालम्पिक के लिये रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल बुधवार को तोक्यो पैरालम्पिक के लिये रवाना हो गया जिसमें भारत के ध्वजवाहक मरियाप्पन थंगावेलु भी शामिल है। आठ सदस्यीय दल को विदाई देने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय पैरालम्पिक समिति के अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी : उच्चतम न्यायालय के सामने आत्मदाह करने के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

व्हीलचेयर पर जा रहे खिलाड़ियों को पहली बार स्वयम इंडिया ने विशेष वाहन मुहैया करायेजिससे उनका आवागमन आसान हो गया। इसे रेवाड़ी से आये टेक चंद और नोएडा से आई मलिक ने इस्तेमाल किया। भारत का दूसरा दल बुधवार की शाम को रवाना होगा जिसमें पीसीआई अध्यक्ष समेत 14 लोग हैं। पैरालम्पिक 24 अगस्त से शुरू होंगे और भारत 25 अगस्त को अपने अभियान का आगाज करेगा।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम