ओलंपिक के लिए भारत से खिलाड़ियों का पहला दल टोक्यो के लिए रवाना, खेल मंत्री ने कहा- ऑल द बेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2021

नयी दिल्ली। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले आठ खेलों के भारतीय खिलाड़ियों एवं सहयोगी सदस्यों को शनिवार शाम को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर औपचारिक विदाई दी। खिलाड़ियों के पहले जत्थे को विदाई देने के लिए ठाकुर के साथ खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के महानिदेशक संदीप प्रधान और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा एवं महासचिव राजीव मेहता के साथ अन्य अधिकारी शामिल थे। यहां से रवाना हुए भारतीय दल में कुल 88 सदस्य हैं, जिसमें 54 खिलाड़ियों के अलावा सहयोगी सदस्य और आईओए के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। शनिवार को रवाना हुए दल में तीरंदाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, जूडो, जिम्नास्टिक, तैराकी और भारोत्तोलन से जुड़े खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य शामिल हैं। इस दल में पुरुष और महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों की संख्या सबसे ज्यादा हैं। हॉकी टीमों का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिसमें हवाई अड्डे के कर्मचारी दोनों तरफ खड़े होकर ताली बजा रहे थे। शीर्ष भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए शुक्रवार को ही अमेरिका में अपने प्रशिक्षण केन्द्र से तोक्यो पहुंच गयी थी।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi ने Inter Miami के लिए दागा 100वां गोल, Cruz Azul को हराकर जीता Campeones Cup

Germany में जॉब के लिए जरूरी है Work Visa, EU Blue Card समेत मिलते हैं कई बड़े ऑप्शन

BCCI 95वीं AGM में अंडमान-निकोबार की सदस्यता और ICC प्रतिनिधि पर करेगा फैसला

CMO के IAS अफसर बना रहे Collectors पर दबाव, Ashok Gehlot ने BJP पर लगाया डराने का आरोप