शादी के बाद पहली बार इन हस्तियों ने बड़े रोमांटिक अंदाज में मनाया Valentine's Day, देखें तस्वीरें

By एकता | Feb 14, 2022

आज वैलेंटाइन डे पर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारों पर रोमांस और प्यार का रंग चढ़ा हुआ है। पिछले कुछ महीनों में छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक की कई मशहूर हस्तियां शादी के बंधन में बंधी हैं। बहुत सारे बी-टाउन सेलेब्स आज शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन डे मनाएंगे। आईये एक नजर डालते हैं उन हस्तियों पर जो पति-पत्नी के रूप में अपना पहला वेलेंटाइन मना रहे हैं।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते हुए कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक इमोशन नोट लिखा, "हो सकता है कि हम इस साल रोमांटिक डिनर नहीं कर पाए हों, लेकिन तुम मुश्किल पलों को बेहतर बनाते हों और यही मायने रखता है"। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी बॉलीवुड की अबतक की सबसे चर्चित शादी थी। दोनों 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के बरवाड़ा किले में शादी के बंधन में बंधे थे।


मौनी रॉय-सूरज नांबियार

मौनी और सूरज की शादी इस साल की पहली सेलिब्रिटी शादी थी। दोनों 27 जनवरी को गोवा में एक इंटिमेट सेरेमनी के शादी के बंधन में बंधे थे। पति सूरज नांबियार को वैलेंटाइन विश करते हुए अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "आपके साथ हर दिन कितना मजेदार होता है... हैप्पी लव डे बेबी"।

इसे भी पढ़ें: अनुपमा की संस्कारी बहू ने सोशल मीडिया पर शेयर की हॉट तस्वीरें, दिलकश अदाओं से फैंस हुए मदहोश


पत्रलेखा-राजकुमार राव

पिछले साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधे राजकुमार राव और पत्रलेखा आज शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन मना रहे हैं। अभिनेता राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा को वैलेंटाइन विश करने के लिए शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "@patralekhaa आज, कल, हमेशा के लिए"।


अंकिता लोखंडे-विक्की जैन

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने पिछले साल 14 दिसंबर को एक दूसरे से शादी की थी। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने बड़ी रोमांटिक तस्वीरों के साथ पति विक्की जैन को पहला वैलेंटाइन विश किया। तस्वीरों को शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा, "मैं बिल्कुल, निश्चित रूप से, सकारात्मक रूप से, निर्विवाद रूप से, किसी भी संदेह से परे, आपसे प्यार करती हूँ... प्यार का जश्न मनाना हैं एक साथ और हमेशा के लिए"।

इसे भी पढ़ें: हॉट अवतार में तेजस्वी ने इंटरनेट पर बिखेरे जलवे, बोल्ड अदाएं देखकर फैंस बोले- Naagin On Fire


यामी गौतम-आदित्य धार

यामी गौतम और आदित्य धार पिछले साल जून में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की सिंपल शादी ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी। अभिनेत्री के फैंस उनके पहले वैलेंटाइन पोस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


अनुष्का रंजन-आदित्य सील

अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने पिछले साल 22 नवंबर को एक दूसरे के साथ सात जन्म बिताने की कसमें खायी थीं। शादी के बाद दोनों का यह पहला वैलेंटाइन डे है। आदित्य सील ने पत्नी अनुष्का रंजन के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी वैलेंटाइन्स माय लव"।

इसे भी पढ़ें: काली ब्रा पहन कर रानी चटर्जी ने बढ़ा दिया यूपी का तापमान, लोग बोले- आओ कभी हवेली पर


करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा

कुछ दिनों पहले ही करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी की थी। करिश्मा तन्ना ने पूल में नहाते हुए पति के साथ तस्वीरें शेयर की। इन हॉट तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने लिखा, "माइन... हैप्पी वैलेंटाइन्स डे बेबी @varun_bangera"।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi