पहली बार Hrithik Roshan ने शेयर की गर्लफ्रेंड Saba Azad के साथ तस्वीर, यूजर्स ने जमकर उड़ाया दोनों का मजाक

By एकता | Oct 14, 2022

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री सबा आजाद काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते की वजह हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इतना ही दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े अक्सर मीडिया के कैमरों में कैद होते रहते हैं। इन सब के बीच अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सबा के साथ में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये पहला मौका है जब ऋतिक ने अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। बता दें, दोनों की ये तस्वीर उनकी लंदन ट्रिप की है। 

इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth पर पिंक लहंगे में सजी Sonam Kapoor, खूबसूरती पर अटका पति का दिल

ऋतिक और सबा की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है और लोग दोनों कलाकारों का जमकर मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'क्या फायदा ऋतिक रोशन होने का अगर आपको इस लड़की को डेट करना पड़े।' एक ने पूछा, 'क्या मज़बूरी थी सर।' एक अन्य ने लिखा, 'अब यकीन हो गया प्यार अँधा होता है।' एक यूजर ने दिल का दर्द जाहिर करते हुए कमेंट किया, 'ग्रीक गॉड और ऐसी चॉइस दिल से बुरा लगता है सर।'

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया