साल 2016 के बाद पहली बार तीन ईरानी राजनयिक पहुंचे सऊदी अरब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2022

तेहरान। इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) में ईरान का प्रतिनिधित्व करने के लिए तीन ईरानी राजनयिक सऊदी अरब पहुंचे हैं। ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने सोमवार को यह जानकारी दी। खबर में कहा गया है कि राजनयिक वहां कई दिन पहले पहुंचे हैं। सऊदी अरब 2016 के बाद से पहली बार ईरानी राजनयिकों की अगवानी कर रहा है। यही वह समय था जब ईरानी कट्टरपंथियों द्वारा ईरान में सऊदी राजनयिक मिशनों पर हमला किये जाने के बाद सऊदी अरब ने इस इस्लामी गणराज्य के साथ अपने संबंध खत्म कर लिये थे।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये