रैड पॉल कोरोना वायरस से संक्रमित पहले अमेरिकी सांसद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में केंटकी के सांसद रैंड पॉल ने कहा है कि जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। रिपब्लिकन सांसद पॉल कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले अमेरिकी सीनेट के पहले सदस्य हैं। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और पृथक हैं।

पेशे से चिकित्सक पॉल ने कहा कि उनमें कोरोना के लक्षण नजर नहीं आये थे लेकिन काफी यात्राएं करने एवं कार्यक्रमों में शामिल होने को लेकर सावधानीवश उनका परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें ध्यान नहीं है कि वह किसी संक्रमित व्यक्ति के प्रत्यक्ष संपर्क में आये थे या नहीं।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है