दिल्‍ली के आर के पुरम में जहरीली गैस फैलने से दहशत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती

By रेनू तिवारी | Nov 25, 2021

दिल्ली के आर के पुरम में देर रात हड़कंप मच गया जब इलाके में जहरीली गैस फैलने से अफवाह फैल गयी। किसी ने इलाके लोगों से कहा कि बगल के सीआरपीएफ (CRPF) या एनएसजी (NSG) कैम्प से जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है। इसके बाद कुछ लोगों के आंखों में तेजी से जलन भी होने लगी। देखते ही देखते यह गैस पूरे इलाके में फैल गयी। गैस के रिसाव के कारम इलाके में हड़कंप मच गया और स्‍थानीय लोगों ने बताया कि गैस से कई लोग बेहोश हो गए, जिसके बाद 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराय़ा गया है। 

इसे भी पढ़ें: अभी तक नहीं लगवाया है कोरोना वैक्सीन, टीकाकरण नहीं करवाने वाले लोगों पर लगेगी यह पाबंदियां

पुलिस ने बताया कि एकता विहार इलाके में किसी भी गैस सिलेंडर में आग लगने की सूचना नहीं है और न ही कहीं से धुंआ निकलता देखा गया है। इसके अलावा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा आपको बता दे कि दिल्ली SAFAR-India के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) वर्तमान में 'बहुत खराब' श्रेणी में 339 (कुल मिलाकर) है।

प्रमुख खबरें

अपनी कुर्सी से चिपके हैं धर्मेंद्र प्रधान, मल्लिकार्जुन खड़गे का शिक्षा मंत्री पर हमला, मांगा इस्तीफा

Messi का 2030 World Cup पर बड़ा बयान: अभी बहुत दूर की बात, मेरा फोकस वर्तमान पर

Jaipur से जैश की महिला आतंकी गिरफ्तार, ATS का खुलासा- Pakistan से ऑपरेट होता था WhatsApp

Trisha Krishnan ने Vijay को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, तस्वीर देखकर खुश हुए फैंस