By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 05, 2026
ठाणे, पांच नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कार सवार एक व्यक्ति और उसके चालक से नकदी व कीमती सामान लूटने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चाकू और बंदूक दिखाकर वारदात को अंजाम दिया था। ठाणे ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनमोल मित्तल ने बुधवार शाम संवाददाता सम्मेलन में बताया कि घटना दो नवंबर को कल्याण तालुका में एक्सप्रेसवे की नागपुर से मुंबई जाने वाली लेन पर हुई।
इसके बाद उनसे 30 हजार रुपये नकद और दोनों के मोबाइल फोन लूट लिए। आरोपियों ने चालक को कुछ समय तक कार में बंधक भी बनाए रखा। हामिद की शिकायत पर कल्याण तालुका पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनमोल मित्तल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की निगरानी की। पुलिस को घटनास्थल से कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई।
जांच में पता चला कि सभी आरोपी अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर भाग गए हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और मंगलवार को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश बाबूलाल शेवाले (21), आकाश मर्दनसिंह उसारे (23), गोपाल कमलाल बामनावत (24), दुर्गेश ताराचंद फटपुरे (21) और लहू जयसिंह बरवाल (18) के रूप में हुई है।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।