Maharashtra : अवैध रूप से रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2024

ठाणे। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने नवी मुंबई से पांच बांग्लादेशी नागरिकों को वैध दस्तावेजों के बिना देश में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एटीएस की विक्रोली इकाई (मुंबई) द्वारा शुक्रवार को घनसोली में दो स्थानों पर एक अभियान चलाया गया। 


पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एटीएस ने पांच बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया, जो वैध दस्तावेजों के बिना भारत में रह रहे थे। उन्हें घनसोली में जनाई कंपाउंड और शिवाजी तलाव के पास से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ए. जमाल शेख (22), रेबुल समद शेख (40), रोनी सोरिफुल खान (25), जुलु बिलाल शरीफ (28) और मोहम्मद मुनीर मोहम्मद सिराज मुल्ला (49), बांग्लादेश के दो जिलों के रहने वाले थे और नवी मुंबई में राजमिस्त्री के रूप में कार्यरत थे। 

 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan के कई हिस्सों में बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट


अधिकारी ने कहा कि एटीएस से जुड़े एक पुलिस उप-निरीक्षक द्वारा दर्ज करायी गई शिकायत के बाद उन्हें विदेशी अधिनियम, 1946 और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम, 1950 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि नवी मुंबई की रबाले पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

Horoscope 05 March 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन