लाहौल में सर्च ऑपरेशन के दौरान पांच शव बरामद, मणिकर्णगुम्मा में भी बादल फटा

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 28, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिला में बादल फटने की घटना में तोजिंग नाले से लापता हुए दस लोगो में से पांच शव निकाले जा चुके हैं। मटमैला होने के कारण एक शव की पहचान नहीं हो पा रही है। मृतकों की पहचान शेर सिंह (62), रूम सिंह (41), मेहर चंद (50), नीरथ राम (42) के तौर पर हुई है। सभी मंडी जिले के धमसोई गांव के रहने वाले हैं। राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है लेकिन एक बार फिर से बारिश होने से रेस्क्यू कार्य मे दिक्क़तें आ रही हैं। मौके पर प्रदेश पुलिस के साथ आईटीबीपी व एनडीआरएफ के जवान डटे हैं । मलबे में दबे शवों की तलाश जारी है 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल की लाहौल घाटी में बादल फटने से मची भारी तबाही 

मणिकर्ण के साथ ब्रह्म गंगा नाले में बादल फटने से आई बाढ़ के कारण स्थानीय तबाही मच गई।मणिकर्ण निवासी पूनम, निकुंज, वीजेंद्र और दिल्ली का पर्यटक दिनिता पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं।मची भारी तबाही को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों से फिलहाल लाहौल घाटी मेंं न आन की सलाह दी है । भारी बारिश के कारण लाहुल-स्पीति जिला प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा बारिश की वजह से उदयपुर से लेकर पांगी और काजा से केलंग के बीच भी बरसाती नालों में उफान से सड़क जगह-जगह बाधित हुई है।उन्होंने कहा कि फिलहाल सड़क बहाली तक पर्यटकों सहित अन्य सभी लोग पूरी एहतियात बरतें और सफर न करें। बीआरओ सड़क की बहाली में जुट गया है। उन्होंने कहा रात को मनाली-लेह सड़क पर भी यातायात बंद रहेगा। उपायुक्त ने बताया लेह प्रशासन से भी इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई है। लिहाजा पर्यटक और अन्य लोग सावधानी बरतें और सड़क बहाल होने के बाद ही आगे का सफर जारी करें।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां