उत्तर प्रदेश में हर्ष फायरिंग में बिजली का तार टूटा एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2020

बांदा (उप्र)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के भदबा गांव में शुक्रवार शाम हर्ष फायरिंग से बिजली का एक तार टूट गया, जिसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पांच लोग जख्मी हो गए।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति संक्रमित, मरीजों की संख्या 2 हुई 

फतेहपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को भदबा गांव के निवासी पूर्व सिपाही उदयभान सिंह चौहान ने गयाधाम से लौटने की खुशी में सामूहिक भोज का कार्यक्रम किया था। इसी दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से ऊपर से निकला हाईटेंशन तार टूट कर नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि तार के करंट की चपेट में आकर उदयभान सिंह के छोटे भाई विनोद सिंह चौहान (60) की मौके पर ही मौत हो गयी, और उसको बचाने में पांच अन्य लोग जख्मी हो गए।

इसे भी पढ़ें: राजभवन में ही सीमित नहीं हैं आचार्य देवव्रत, किसानों के जीवन में ला रहे हैं नया उजाला

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कार्यक्रम आयोजक उदयभान को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा