मुजफ्फरनगर में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पथराव में पांच लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 21, 2026

मुजफ्फरनगर (उप्र), 21 जुलाई मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थानाक्षेत्र के संभलहेड़ा गांव में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच झड़प में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ऋषिका सिंह ने बताया कि सोमवार शाम झड़प में घायल हो गये शहज़ाद और हुमायूं एवं अन्य लोग अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं।

पुलिस के अनुसार हुमायूं और इरशाद के बीच कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बहस छिड़ गयी जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और दोनों गुटों ने छतों से एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। सिंह ने कहा कि गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में फिर बढ़ा भारी तनाव: Iran का तीन Oil Tankers पर हमले का बड़ा दावा

Bihar Flood: Patna में Ganga का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पार, 12 जिलों में 22 लाख लोग प्रभावित

Manoj Jarange के अनशन स्थल पर भीड़ बढ़ने से Jalna में तनाव, OBC गुट से हटने की अपील

Mathematics Problems और Coding में एआई का दबदबा, Sridhar Vembu ने Future Jobs पर जताई चिंता