Primary Market में अगले हफ्ते 5 नए IPO, ₹2600 करोड़ जुटाएंगी कंपनियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2026

 ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स, एसएफसी एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजीज और एम के संस फाइन ज्वेल्स सहित पांच कंपनियां अगले सप्ताह अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए तैयार हैं। इसका मकसद प्राथमिक बाजार से करीब 2,600 करोड़ रुपये जुटाना है। इस सप्ताह बीएलएस पॉलिमर्स और बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स भी अपने शुरुआती सार्वजनिक निर्गम पेश करेंगी। मर्चेंट बैंकर के अनुसार, आगे चलकर गुजरात विक्ट्री फोर्जिंग, माइलस्टोन गियर्स, अवाडा इलेक्ट्रो, स्वारा बेबी प्रोडक्ट्स, इंटीग्रिस मेडटेक और एजीएस हेल्थ सहित कई कंपनियां आईपीओ लाने की कतार में हैं। 

एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज की एक इकाई ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स का 1,200 करोड़ रुपये का आईपीओ 26 अक्टूबर को खुलकर 28 अक्टूबर को बंद होगा। अपशिष्ट जल उपचार समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी एसएफसी एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजीज का 668 करोड़ रुपये का आईपीओ 27 अक्टूबर को खुलकर 29 अक्टूबर को बंद होगा।

 एम के संस फाइन ज्वेल्स लिमिटेड का 275.4 करोड़ रुपये का आईपीओ 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा। बीएलएस पॉलिमर्स लिमिटेड अपना 255 करोड़ रुपये का आईपीओ 27 अक्टूबर को पेश करेगी। यह निर्गम 29 अक्टूबर को बंद होगा। बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड का 183.1 करोड़ रुपये का आईपीओ 29 अक्टूबर को खुलेगा और दो नवंबर को बंद होगा।

प्रमुख खबरें

Pakistan ने Afghanistan से कहा, अपनी जमीन से आतंकी संगठनों पर लगाएं रोक

सऊदी अरब में 2 नागरिकों को मृत्युदंड पर Bangladesh ने मांगी विस्तृत जानकारी

Solar Manufacturing को बढ़ावा दे केंद्र, Chetan Shah ने ALMM समयसीमा बढ़ाने की उठाई मांग

Om Birla की रूसी संसद के अध्यक्ष Vyacheslav Volodin से मुलाकात, भारत-रूस संबंधों पर हुई चर्चा