हिरासत में 4 महीने तक रखे जाने के बाद 5 कश्मीरी नेता रिहा, जानें उनका नाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2019

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पांच अगस्त के बाद से हिरासत में रखे गए पांच राजनीतिक नेताओं को सोमवार को रिहा कर दिया।अधिकारियों ने बताया कि ये पांचों नेता नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) और पीडीपी के हैं, जिन्हें एहतियाती हिरासत में रखा गया था। उन्हें रिहा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन नेताओं में नेकां के इशफाक जब्बर और गुलाम नबी भट तथा पीडीपी के बशीर मीर और यासिर रेशी शामिल हैं। 

रेशी पीडीपी के बागी नेता मानी जाती हैं जिन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ बगावत कर दी थी। नये केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने 25 नवंबर को दो नेताओं- पीडीपी के दिलावर मीर और डेमोक्रेटिक पार्टी नेशनलिस्ट के गुलाम हसन मीर-को रिहा किया था। गौरतलब है कि पांच अगस्त को केंद्र ने जम्मू कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाने और इस राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

UP में भारी बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति पर UPPCL की सख्त निगरानी, फॉल्ट तुरंत ठीक करने के आदेश

MP में इस वर्ष 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होगी, CM Mohan Yadav का इंदौर में ऐलान

कानून लागू करने में ज्ञान और समझ दोनों जरूरी, Gwalior में बोले Justice Prashant Kumar Mishra

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही