Pakistan में चालक को नींद आने पर बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2023

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक के नींद की झपकी लेने के कारण यह हादसा हुआ जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा पंजाब के राजनपुर जिले के फजिलपुल इलाके में हुआ। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि बस, श्रद्धालुओं को सखी सरवर से जैकोबाबाद वापस ला रही थी। इस दौरान नींद आ जाने पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई।

प्रमुख खबरें

Duleep Trophy: East Zone की खिताबी जीत तय! Ishan Kishan के तूफान से South Zone पर 584 रन की बढ़त

Tanya Chaudhary ने हैमर थ्रो में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, Avinash Sable भी जीते

Global Chess League: Viswanathan Anand की खराब फॉर्म पर Arjun Erigaisi ने किया बचाव

Shafali Verma के 64 रन से Womens Asia Cup सेमीफाइनल में भारत ने बनाए 149 रन