मणिपुर में पांच उग्रवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2025

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के तीन जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों को इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम और थौबल जिलों से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) के दो उग्रवादियों को इम्फाल पूर्व जिले के एंड्रो पार्किंग और खुरई कोंसाम लेइकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया है।

थौबल जिले के खंगाबोक पार्ट-दो इलाके से प्रतिबंधित संगठन केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, जो जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्त था। इम्फाल पश्चिम जिले के खोंघामपट अवांग लेइकाई से कांगलेई यावोल कन्ना लूप (सोरेपा) संगठन के एक सदस्य को भी हिरासत में लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि थौबल जिले के ही हीरोक पार्ट-तीन इलाके से प्रतिबंधित संगठन प्रेपाक (प्रो) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हथियारों और गोलाबारूद का जखीरा बरामद किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि उसके पास से दो राइफल, एक हथगोला और कई गोलियां जब्त की गई हैं। मणिपुर में दो साल पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद से सुरक्षा बल लगातार तलाश अभियान संचालित कर रहे हैं।

मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच जारी जातीय हिंसा में अब तक 260 से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफ़े के बाद राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

तहरीक-ए-तालिबान ने पाकिस्तान में मचाया ऐसा बवंडर, मनीर सेना का सरेआम सरेंडर

यह घटना किसी के साथ भी हो, हमें इसकी निंदा करनी चाहिए, बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर भड़के अबू आज़मी

Yes, I am in Love...पुतिन के प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल हो गया, सभी हैरान

मैं चुपके से दिल्ली नहीं जाऊंगा..., कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों पर डीके शिवकुमार का जवाब