असम बाढ़: पांच और लोगों की मौत, 18.35 लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2022

गुवाहाटी| असम में बाढ़ की स्थिति में रविवार को सुधार हुआ और प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 18.35 लाख हो गई, जो एक दिन पहले 22.17 लाख थी। वहीं, बाढ़ जनित घटनाओं में पांच और लोगों की मौत हो गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार करीमगंज, लखीमपुर, नगांव और शिवसागर जिलों में विभिन्न स्थानों पर पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। पूरे राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है।

राज्य के 23 जिलों में बाढ़ से अब भी 18,35,500 से अधिक लोग प्रभावित हैं। कछार, बारपेटा, दरांग, डिब्रूगढ़, होजई, कामरूप, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, करीमगंज, लखीमपुर, मोरीगांव, नगांव, नलबाड़ी और शिवसागर सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं। कछार में अब भी 10.2 लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं।

एएसडीएमए ने बताया कि वर्तमान में 1618 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं और राज्य में 47,198.87 हेक्टेयर जमीन में लगी फसल को नुकसान हुआ है। सरकार 20 जिलों में 413 राहत शिविर और वितरण केंद्र संचालित कर रही है। इन शिविरों में 2,78,060 लोगों ने पनाह ले रखी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत