Chhattisgarh के बीजापुर जिले में पांच नक्सलियों ने आत्मसर्पण किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2024

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को एक लाख रुपये के ईनामी नक्सली समेत पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने यहां वरिष्ठ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया और कहा कि वे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अत्याचारों और ‘अमानवीय’ व ‘खोखली’ माओवादी विचारधारा से निराश हैं।

उन्होंने बताया कि पांचों लोग प्रतिबंधित संगठन की भैरमगढ़ क्षेत्र समिति में सक्रिय थे। अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से मंगू पोटाम (40) पोमरा गांव में माओवादियों की अग्रिम शाखा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन (डीएकेएमएस) का प्रमुख था और उस पर एक लाख रुपये का ईनाम था।

प्रमुख खबरें

Pune में बोले Javed Akhtar, मदरसों और गुरुकुलों से निकले बच्चों के दिमाग में भरा होगा जहर

Gurugram में बिना वैध वीजा-पासपोर्ट रह रहे 27 बांग्लादेशी डिपोर्ट, ट्रेन से भेजे गए वापस

Feng Shui अनुसार घर में Fish Aquarium रखने के नियम, सही दिशा और 9 मछलियों का महत्व

Afghanistan के कुनार में स्कूल के पास भीषण विस्फोट: 7 लोगों की मौत, 90 से अधिक घायल, खनन विस्फोटकों के भंडार में लापरवाही की आशंका