कर्नाटक में ओमीक्रोन के और पांच नये मामले, कुल संख्या आठ हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2021

बेंगलुरु| कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के और पांच नये मामले आने के साथ ही इससे संक्रमित लोगों की संख्या आठ हो गई है।

सुधाकर ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक में आज ओमीक्रोन के पांच और मामले आए-- ब्रिटेन से लौटा 19 वर्षीय युवक, दिल्ली से लौटा 36 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली से लौटीं 70 वर्षीय महिला, नाइजीरिया से लौटा 52 वर्षीय व्यक्ति, दक्षिण अफ्रीका से लौटा 33 वर्षीय व्यक्ति।’’

देश में ओमीक्रोन के पहले दो मामले कर्नाटक में दो दिसंबर को सामने आए थे... पहला मामला देश छोड़ चुके एक दक्षिण अफ्रीकी व्यक्ति का है और दूसरा एक स्थानीय डॉक्टर का जिन्होंने फिलहाल कहीं की यात्रा नहीं की है।

प्रमुख खबरें

BJP की विचारधारा खत्म, आठ महीनों में दिखेगा असर: राहुल गांधी

इस्तीफे के बाद पद से हटाने की कार्यवाही का कोई संवैधानिक आधार नहीं: Justice Yashwant Varma

Amit Shah बोले: लश्कर आतंकी लतीफ भट के खात्मे के साथ Kashmir 35 साल बाद स्थानीय आतंकियों से मुक्त

Assam में Army Driver का चालान काटने और दुर्व्यवहार करने पर MVI ड्यूटी से हटाई गईं