जबलपुर में गैलेक्सी अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से हुई थी पांच मरीजों की मौत, रिपोर्ट में खुलासा

By दिनेश शुक्ल | May 10, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के गैलेक्सी अस्पताल में हाल ही में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने के कारण पांच मरीजों की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच के लिए कलेक्टर द्वारा गठित जांच समिति ने रविवार देर रात अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। इसके अनुसार अस्पताल में मौतें प्रबंधन की लापरवाही की वजह से हुई थी।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में ब्लॉक, ग्राम स्तरीय एवं नगरीय वार्ड में संकट प्रबंधन समूह गठन के निर्देश

गौरतलब है कि 22 अप्रैल की देर रात दो बजे के लगभग गैलेक्सी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन समाप्त होने के चलते पांच मरीजों पटेलनगर निवासी अनिल शर्मा (49), विजयनगर निवासी देवेंद्र कुररिया (58), गाडरवारा नरसिंहपुर निवासी गोमती राय (65), नरसिंहपुर निवासी प्रमिला तिवारी (48) और छिंदवाड़ा निवासी आनंद शर्मा (47) की मौत हो गई थी। इस मामले में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने संयुक्त कलेक्टर शाहिद खान की अगुवाई में जांच समिति गठित की थी। प्रशासन ने समिति गठित कर 24 घंटे में घटना की जांच करने की बात कही थी, लेकिन 16 दिन तक खामोश रहे। इस बीच अस्पताल की ओर से रेडक्रास को 25 लाख रुपये दान दे दिया गया। इस मामले में जब प्रशासन की किरकिरी होने लगी, तो 17वें दिन रविवार को किरकिरी के बाद देर रात रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार