Madhya Pradesh के छतरपुर में ट्रक और कार की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2025

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक ट्रक और कार की भिड़ंत में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना छतरपुर से 35 किलोमीटर दूर सागर-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलवार गांव के चौपरिया मंदिर के पास हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान महेंद्र प्रजापति (30), लक्ष्मण (40), दीपक (24), सुरेंद्र (26) और लालू (17) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र (22) और जितेंद्र (20) इस दुर्घटना में घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है। यह सभी सतना निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस ने कुछ दूरी पर धर दबोचा।

प्रमुख खबरें

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष

Congress के नए कार्यकारी अध्यक्ष Imran Masood बोले, पार्टी हित सर्वोपरि रहेगा

राजस्थान में Vishvendra Singh को कांग्रेस का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

BJP कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सपा और कांग्रेस का मुकाबला करें, Vinod Tawde का आह्वान