Madhya Pradesh के रतलाम जिले में फैक्ट्री में क्लोरीन गैस रिसाव होने से पांच लोग बीमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2025

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा शहर में एक फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव होने से तीन दमकलकर्मियों समेत पांच लोग बीमार पड़ गए। जिले के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जिला कलेक्टर मीशा सिंह ने बताया कि रतलाम से करीब 35 किलोमीटर दूर एक औद्योगिक क्षेत्र में फेरिक सल्फेट बनाने वाली एक इकाई में क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ।

उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) एवं दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और रिसाव बंद किया। सिंह ने बताया कि दो कर्मचारी और तीन दमकलकर्मी बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सभी लोग खतरे से बाहर बताए गए हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

7 साल से जेल में बंद Kuldeep Sengar की किस्मत का फैसला, Delhi High Court में अब होगी रोज़ सुनवाई

Supreme Court की Meta-WhatsApp को सीधी चेतावनी, संविधान मानें या भारत छोड़ दें

Assam में BJP का Mission 100, PM Modi की Mega Rally से होगा चुनावी शंखनाद

Bihar का Mega Budget: वित्त मंत्री ने पेश किया 34 लाख करोड़ का लेखा-जोखा, जानें क्या है खास